
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के थाना रहरा में एक युवती के साथ हुए रेप और जबरन गर्भपात के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पीड़िता की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था l पुलिस के अनुसार आरोपी सुहैल ने 26 मई को शादी का झांसा देकर पीड़िता को हसनपुर से अपने साथ ले गया l उसने कई जगहो पर युवती के साथ रेप किया l जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके परिजनों ने जबरन गर्भपात करा दिया l



