बरेली

बरेली में 100 फीसदी हुआ एसआईआर, 7.30 लाख मिले अपात्र, मतदाता सूची से कटेंगे नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। जिले में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) का शत-प्रतिशत काम बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है। 34 लाख वोटरों में से 7.30 लाख नाम दोषपूर्ण मिले हैं। इन दोषपूर्ण (अपात्र) मतदाताओं में 1.14 लाख मृतकों के भी नाम भी शामिल हैं। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि पहले एसआईआर के लिए चार दिसंबर तक का समय मिला था। फिर आयोग ने 11 दिसंबर तक का और मौका दिया था। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अंतिम तिथि में संशोधन कर एसआईआर का समय और बढ़ाते हुए 26 दिसंबर तक समय दे दिया है। अब अपात्रों का फिर से सत्यापन होगा।
डीएम ने बताया कि एसआईआर के अभियान में 7.30 लाख 436 मतदाता अपात्र मिले हैं। इसमें 1,14,435 वोटर मृतक पाए गए हैं, जबकि 2.51 मतदाता बूथ क्षेत्र में अनुपस्थित मिले हैं। 2.93 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, जबकि दूसरे बूथ पर अपना वोट बनवा लेने वाले 57,236 मतदाता मिले हैं। इस तरह कुल 34 लाख वोटरों में 21.45 प्रतिशत मतदाता अपात्र पाए गए हैं। जिनके नाम मतदाता सूची से काटने से पहले दावा-आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी मतदाताओं का एसआईआर होने के बाद 78.55 प्रतिशत लोगों के गणना प्रपत्र निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डिजिटाइज भी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान में 3499 बीएलओ, 359 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 34 लाख मतदाताओं में से 18.19 लाख पुरुष और 15.86 लाख महिला मतदाता शामिल थे। इसके अलावा 94 थर्ड जेंडर भी वोटर हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button