बरेली
उलमा बोले- राजनीति में उतारे जाएंगे बरेलवी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को मुस्लिम एजेंडा जारी किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बुराइयां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। जगह-जगह से शिकायतें और बिगड़े हुए हालात की जानकारी मिल रही है। इसलिए मुसलमानों के बीच फैली बुराइयों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। मुस्लिम समाज को इस वक्त कुछ ऐसी बुराइयों से बचने की जरूरत है जो सामाजिक, धार्मिक, और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मौलाना ने बताया कि सामाजिक और राजनीतिक मैदान में बरेलवी बहुत पीछे हैं। बरेलवी उलमा ने सियासत को सीधे तौर पर पसंद नहीं किया। नौजवानों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका। मगर अब देश के सियासी हालात में जरूरत पेश आई है कि बरेलवियों को भी राजनीति के मैदान में कदम रखना चाहिए। इसलिए अब हर जिले में बरेलवी लीडरशिप को उभारा जाएगा। राजनीतिक मैदान में दमखम के साथ नुमाइंदगी (प्रतिनिधित्व) किया जाएगा।


