लातेहार

बारियातू में बालिका आवासीय विद्यालय छात्रावास में आग, रंग- रोगन की हुई शुरूआत

Fire in the girls' residential school hostel in Bariatu, painting work has begun

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में संचालित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास में सोमवार को लगी भीषण आग के बाद मंगलवार से ही विभागीय स्तर पर मरम्मती कार्य शुरू कर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से छात्रावास के रूम नम्बर पाँच की साफ-सफाई, रंग-रोगन और वायरिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वार्डेन कांती कुजूर और जूनियर इंजीनियर संतोष भगत ने बताया कि बीडीओ व जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार के आदेश पर टीम लगाई गई है ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आग लगने की सूचना पाकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह व प्रखंड महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान जले हुए सामान से वंचित छात्राओं को तत्काल राहत स्वरूप एक-एक कंबल और एक-एक चादर मुहैया कराया गया। सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देशानुसार छात्राओं को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्रावास में 225 छात्राएं रह रही हैं जबकि जगह की भारी कमी है। उपायुक्त से बातचीत के बाद निर्णय लिया गया है कि जल्द ही छात्राओं को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बालूमाथ में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही बरछियां के जबरा रोड स्थित निर्माणाधीन भवन को लेकर संवेदक से बातचीत की गई है और जल्द ही नया भवन विद्यालय को उपलब्ध हो जायेगा।घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय दास, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, बिरेंद्र पासवान, सदर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव, संजय प्रसाद उर्फ पिक्कु, कामेश्वर ठाकुर, विश्वनाथ सिंह सहित कई अभिभावक भी पहुंचे और छात्राओं का हाल-चाल जाना। जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने कहा कि वे उपायुक्त से मिलकर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button