सीकर

गौशाला में पौधारोपण और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रींगस। रोटेरियन डॉ. विनोद कुमार गुप्ता की सास एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा की प्रधानाचार्य डॉ. राशि अग्रवाल की माताजी स्वर्गीय मीरा गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को घोड़ेला की ढाणी स्थित गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीरा युग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर गौशाला के बीमार पशुओं के उपचार हेतु लगभग 11,000 रुपए मूल्य की दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गई तथा 11 अशोक के पौधे लगाए गए। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर मीरा युग फाउंडेशन की निदेशक डॉ. राशि अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्षअर्जुन सिंह लांबा, सह प्रांतपाल रोटेरियन डॉ. भंवर सिंह ताखर, पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना, रोटेरियन रघुनाथ जाट, रोटेरियन झाबर बिजारणियां, लालचंद कुमावत, रघुवीर सिंह तंवर, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश प्रहलादका, डॉ. मानवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल शर्मा,धर्मेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button