Uncategorized

गली में ट्रैक्टर हटाने की कहासुनी में अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की राधा बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई। अधिवक्ता मयंक अपने जूनियर विपिन के साथ गाजियाबाद न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में मनोज मिश्रा का ट्रैक्टर गली में खड़ा मिला। अधिवक्ता ने चालक से ट्रैक्टर हटाने को कहा, लेकिन चालक ने चाय पीने तक वाहन हटाने से इनकार कर दिया।इस बात पर विवाद बढ़ गया। अधिवक्ता द्वारा पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर ट्रैक्टर चालक के भाई रोहित और चेतन नाराज हो गए और अधिवक्ता मयंक के मुंह पर गरम चाय उड़ेल दी। इसके बाद रोहित, चेतन और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर अधिवक्ता मयंक व उनके जूनियर विपिन के साथ मारपीट की।मयंक की जेब में रखे रुपये भी निकाल लिये। और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी अधिवक्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चेतन चौहान को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button