प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायतों में समग्र पंचायत उन्नति अभियान का हुआ आयोजन
Under Project Praan, a comprehensive Panchayat development campaign was organized in the Panchayats

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रोजेक्ट प्राण के तहत जिले के सभी पंचायतों में आज समग्र पंचायत उन्नति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत पंचायत सचिवालयों भवनों के परिसर आदि जगहों की साफ-सफाई किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी, विद्यालय, रीति-रिवाजों, वृक्षारोपण, साफ-सफाई, सरकारी योजनाओं यथा आवास योजना, पेंशन, मईया सम्मान योजना, राशन, आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा कालाजार, फाइलेरिया, डेंगु और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाना। बीमारियों के लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज कराना। साथ ही मईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष और VWSC कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सदर प्रखंड स्थित शहरकोल पंचायत का भ्रमण किया। उपायुक्त ने बताया कि पंचायत भवन में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं। मईया कक्ष: माताओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा। स्वास्थ्य कक्ष: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा। वाटर फिल्टर: स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता।सेग्रीगेशन बिन: कूड़ा-कचरा अलग करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए। उपायुक्त ने उपस्थित दीदियों से कहा कि मईया सम्मान योजना की जो राशि मिलता है उसका एक हजार रुपये बच्चों के शिक्षा के लिए जरुर बचाये। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने दीदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने दीदियों को कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे। 20 अगस्त को सभी विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उपायुक्त ने दीदियों के बीच छाता एवं रेनकोट का वितरण किया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री समीर अल्फ्रेड मुर्मू, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।



