अमरोहा

अमरोहा में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

देहरादून जाने की बात कहकर घर से निकला था, सिर पर मिले चोट के निशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर के जंगल में गन्ने के खेत से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव गालिब पाड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। दीपक अपने पिता सतेंद्र के साथ खेती का काम करता था।
सतेंद्र ने बताया कि दीपक सोमवार सुबह करीब 4 बजे देहरादून जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पहले भी देहरादून में नौकरी करता था, लेकिन कभी नहीं बताया कि वहां क्या काम करता है। सोमवार दोपहर को उसका शव शाहबाजपुर के जंगल में गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में मिला।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी बाइक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। रजबपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक आकाश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button