गोड्डा

महिलाएं हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं : काव्या सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा (पथरगामा) पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे “सशक्त पंचायत मैत्री अभियान” के तहत पथरगामा प्रखंड सभागार में महिला वार्ड सदस्यों को लगातार दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर काव्या सिंह एवं मोहम्मद हैदर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान काव्या सिंह ने 73वें संविधान संशोधन, महिला प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध अवसर, लिंग आधारित सामाजिक संरचना, पितृसत्ता तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं, बस उन्हें अवसर और समर्थन की जरूरत है। बताया कि पारंपरिक कार्य विभाजन में पुरुषों की तुलना में महिलाएं कहीं अधिक कार्य करती हैं, फिर भी उन्हें अक्सर कमतर आंका जाता है। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं घर संभाल सकती हैं तो पंचायत भी कुशलता से चला सकती हैं। प्रशिक्षण में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, उनके सामने आने वाली सामाजिक और संरचनात्मक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मास्टर ट्रेनर मोहम्मद हैदर ने पंचायत के हितधारकों और उनके मूल्य तंत्र की समझ विकसित करने पर जोर दिया। जिससे पंचायतों में सुशासन को बढ़ावा मिल सके। प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किया और अभियान को प्रभावी व प्रेरणादायक बताया। अवसर पर पंचायती राज एसोसिएट भारत सरकार अमित जायसवाल, प्रखंड उप प्रमुख गायत्री कुमारी सहित महिला वार्ड सदस्य उपस्थित थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button