अमरोहा

रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन

अमरोहा में मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर चालक को सफाई कर्मचारियों ने घेरा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में अवैध खनन से उपजी समस्या ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को कोतवाली के पीछे की सड़क पर मिट्टी गिरने के बाद सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को रोक लिया। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन जारी है। खनन माफिया बिना किसी डर के जमीन से मिट्टी निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में लदी मिट्टी सड़कों पर गिर जाती है। यह धूल बनकर लोगों के घरों में पहुंच रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
भारी वजन के कारण सड़कें टूट रही हैं। स्थिति की शिकायत खनन अधिकारी और एसडीएम से की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। खादर क्षेत्र के गांवों में माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। इस कारण सड़कों की हालत जर्जर हो गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button