दिल्लीराष्ट्रीय

जलालाबाद नहीं, अब परशुरामपुरी कहिए… 

यूपी के इस बड़े जिले में बदला शहर का नाम, केंद्र ने लगाई मुहर

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को मिले पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार को शहर जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिÞले के जलालाबाद का नाम बदलने को लेकर गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद का नाम अब बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को मिले पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार को शहर जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है।
शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद, केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त किया। प्रसाद ने नाम परिवर्तन की अनुमति देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की हार्दिक सराहना की। सनातनी समाज के लिए इसे गौरव का क्षण बताते हुए, प्रसाद ने कहा कि इस निर्णय से भगवान परशुराम के भक्तों को सम्मान और आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरीय कृपा से संभव हुए इस पवित्र कार्य में वे स्वयं को एक माध्यम मात्र मानते हैं और समस्त विश्व पर भगवान परशुराम की कृपा बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर किसानों को निराश करने और राज्य में उर्वरक संकट को गहरा करने का मंगलवार को आरोप लगाया। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ह्यहैशटैगह्ण ह्यअयोध्या-खाद-किल्लतह्ण से की गयी एक पोस्ट में कहा, कह गयेङ्घ ऐसा भाजपाई कलियुग आएगाङ्घ कृषक खाएगा लाठी-डंडाङ्घ खाद का संकट गहरायेगा। उन्होंने 31 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें एक पुलिसकर्मी लाठी लिए हुए लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button