गोड्डा
आर्थिक नाकेबंदी को सफल करने के लिए बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। मेहरमा में रेलवे से प्रभावित लोगों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सचिव मोहम्मद जलील ने किया। उन्होंने बताया कि रेलवे से प्रभावित किसान नौजवान एवं महिला एकजुट होकर 15 /10 2025 को आर्थिक नाकेबंदी को सफल करने के लिए बैठक हुआ। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि रेलवे से प्रभावित लोग अधिक से अधिक एकजुट होकर नाकेबंदी सफल बनाएं। दौरान
अशोक साह किसान सभा सचिव सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद, रघुवीर मंडल, मोहम्मद रकीम, शिव शंकर शाह, इतवारी रविदास, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद कुद्दूस, दुलारी देवी, अंजली देवी, फूलन देवी, फौजदारी यादव आदि मौजूद थे।



