बरेली

मंदिर श्री सीताराम में भगवान श्री कृष्ण जी की छठी हर्ष उल्लास से मनाई गई

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में श्री सीताराम मंदिर चंद्र नगर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का कार्यक्रम बड़े ही भावपूर्ण ढंग अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में  मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड. बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्म के छठे दिन आज भव्य छठी कार्यक्रम हर्ष उल्लास से मनाया गया ।  भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार किया व उन्हें काजल लगाया और उनकी आरती उतारी। महिला मंडल की सदस्यों ने श्री कृष्ण के  छठी के मंगल गीत गए। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के लिए विशेष भोग बनाया गया तथा सभी को   उरद – कढ़ी – रोटी – चावल – वरे एवं  पुए  इत्यादि विभिन्न  प्रकार के व्यंजन बनाकर भोज कराया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button