पाकुड़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीर सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त
Chief Minister Hemant Soren expressed grief over the demise of Veer Soren.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते, वीर सोरेन, के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति की प्रार्थना की।



