अमरोहा
अमरोहा में कानूनगो कार्यालय में महिला से मारपीट
मकान विवाद को लेकर दबंगों ने बाल पकड़कर की पिटाई सिर फटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर तहसील में एक महिला के साथ कानूनगो कार्यालय में दबंगों द्वारा की गई मारपीट का मामला सामने आया है l मकान पर अवैध कब्जे के विवाद को लेकर यह घटना हुई l पीडिता सीटू त्यागी अपने पति मुकेश त्यागी के साथ मंडी समिति स्थित कानूनगो कार्यालय में शिकायत दर्ज करने गई थी l रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी मुकेश त्यागी के मकान पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाह रहे थे l एसडीएम के आदेश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पैमाईश लिए मौके पर पहुंची थी l गुरुवार को जब दंपति कार्यालय पहुंची , तब कब्जा करने वाले दबंग भी वहां आ गए l उन्होंने कार्यालय के अंदर ही महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी l घर सीटू त्यागी अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची l उन्होंने चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई l पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा l इस दौरान चकबंदी कार्यालय में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l कोतवाल प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की शिकायत मिली है l मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी l



