बाराबंकी
पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लिया एव बच्चो से वार्ता कर मन लगाकर पढ़ाई करने के प्रति प्रेरित किया।
बच्चो से वार्ता करते हुए क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ ने कहा कि
लाइब्रेरी शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह ज्ञान का भंडार है जो विभिन्न विषयों पर पुस्तकों, पत्रिकाओं, और अन्य सामग्रियों तक पहुंच प्रदान करता है। पुस्तकालय, शिक्षा, शोध और व्यक्तिगत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो सभी के लिए समान रूप से सुलभ है जो ज्ञान और सूचना का प्रसार करने में मदद करते हैं तथा पुस्तकालय एक सुरक्षित और शांत वातावरण प्रदान करते हैं जहां लोग पढ़ सकते हैं, अध्ययन कर सकते हैं और नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देता है।
इस मौक़े पर बीट प्रभारी राजकरन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद सहित लाइब्रेरी के बच्चे मौजूद रहे।



