अमरोहा

अमरोहा में स्कूली बस को डग्गामार वाहन ने मारी टक्कर

बच्चों को छोड़कर डीजल भरवाने जा रही खाली बस को पीछे से टक्कर, कोई हताहत नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के धनौरा में सोमवार सुबह एक स्कूली बस को डग्गामार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना धनौरा-गजरौला रोड पर ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास हुई। स्कूली बस बच्चों को छोड़कर डीजल भरवाने जा रही थी।सुबह 8:30 बजे स्कूल की बस तहसील से कुछ दूर निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रही डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, स्कूल बस के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा। टक्कर से स्कूल बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाईपास रोड पर यातायात बाधित हुआ। स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।राहगीरों ने आरोप लगाया कि डग्गामार वाहन चालक पुलिस से मिलीभगत कर दिल्ली से टैक्स चोरी का माल लाते हैं। मार्ग पर पड़ने वाली पुलिस चौकियों से इनकी सांठगांठ के कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button