खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू
खैरथल का हक छिनने की कोशिश ना करें सरकार:विधायक ललित यादव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला प्रशासन की ओर से नई अनाज मंडी पार्क में धरने की अनुमति के बाद शनिवार से अनिश्चितकाल धरना शुरू हुआ धरने में खैरथल ,हरसौली,मुण्डावर किशनगढ़ बास व अन्य क्षेत्रों से लोगों का आना जाना लगा रहा लोग धरना स्थल पर आकर जिला बचाओ की मुहिम को अपना समर्थन दे रहे है धरना स्थल पर युवा भी बड़ी संख्या मे मौजूद रहे और जोरदार नारेबाजी से लोगों में जोश बढ़ाने का काम कर रहे है जिला मुख्यालय को अन्यत्र कही ओर ले जाने एवं नाम परिवर्तन के सरकार के विरोध कर रहे है जिला बचाने के लिए जिले के लोग सात दिन से लगातार विरोध जता रहे है इस क्रम में खैरथल का बाजार चार दिन ऐतिहासिक रूप से बंद रहा ओर अब भी हर शाम पांच बजे तक ही बाजार खुल रहा है दो बड़ी रैली निकाली जा चुकी और हर रोज लोग अपने ढंग से कभी हनुमान मंदिर मे हनुमान चालीसा पाठ,कभी शनि मंदिर मे पाठ कर सरकार को सतबुद्धि की अरदार ईश्वर से कर रहे है कभी पैदल मार्च,कभी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे है पर सरकार के इस क्षेत्र के नुमाइदें जनता की भावना नहीं देख अपने व्यक्ति गत हितों के लिए आंदोलन को कांग्रेस का आंदोलन बता रहे है यहां के लोगों को रामविरोधी तक बता रहे है धरने की शुरूआत से पहले किशनगढ बास विधायक दीपचंद खेरिया ने किया झण्डारोहण किया और राष्टीय गान गाया गया
धरना स्थल पर पहुंचे मुण्डावर विधायक ललित यादव ने कहा यह आंदोलन अवाम की जज़्बात , हक़-ओ-हुक़ूक़ और इज़्ज़त-ओ-आबरू की बुलंद आवाज़ है।
हुकूमत से हमारी साफ़ और दोटूक माँग है — अगर नया जिला बनाना ही है तो बाबा भर्तृहरि के नाम से नया जिला बनाए, लेकिन खैरथल को उसके हक़ से महरूम न किया जाए।
विधायक दीपचन्द खैरिया ने कहा भाजपा नेताओं के पास विकास करने को तो कुछ है नही खैरथल जब से जिला बना है अडंगा लगाने का काम ही करते रहे है जनता संघर्ष कर रही है हम जनता की लड़ाई लड़ेगे चाहे संघर्ष कितना ही लम्बा चले
इस दौरान ओमप्रकाश रोघा, विक्की चौधरी, सर्वेश गुप्ता,पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी,सन्दीप पाटिल, जय हेड़ाऊ, गिरीश डाटा, मोहनलाल शर्मा, अखलेश कौशिक,रामोतार चौधरी गफ्फूर खां,वीरसिंह ढिल्लन,गांधी दर्शन समिति रविकांत जोशी , शिवचरण गुप्ता, कृष्ण चौधरी,रिंकू शर्मा,युवा नेता हिमांशु शर्मा, सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे



