पाकुड़

ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Brown sugar smuggler arrested, sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाज़मी आलम (उम्र लगभग 29 वर्ष), पिता आनसुर रहमान उर्फ़ आनसूर रहमान, ग्राम चकदमिया म., थाना पाकुड़ मुफ़स्सिल, जिला पाकुड़ निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पाकुड़ नगर थाना प्रभारी द्वारा दिए गये लिखित आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 299/25 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 21(a) और 22(a) NDPS Act के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद नाज़मी आलम को विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, इस मामले से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button