हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे चाहे वह कितने भी दूर और कठिनाई भरे क्षेत्र में क्यों नहीं रहता हो- सीएस
Quality health services should reach every person no matter how remote and difficult area he lives in - CS

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज दिनांक 23 अगस्त 2025 को सिविल सर्जन साहिबगंज की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर HSC के गोलढाब चूवार गाँव में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गोलढाब चुवार गंगा नदी के उस पार स्थित एक अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है, जहाँ पहुँचने के लिए नाव से लगभग 1 घंटे का कठिन सफर तय करना पड़ता है। इसके बावजूद सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वहाँ पहुँचे और शिविर का नेतृत्व किया। शिविर में उपलब्ध कराई गई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ:
शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच, हाइपरटेंशन और स्किल सेल की जांच एवं परामर्श,
गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच एवं परामर्श
नवजात व बच्चों का टीकाकरण (RI),
टीबी की स्क्रीनिंग, OPD सेवाएँ एवं अन्य परामर्श,
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत किया और कहा कि गंगा के उस पार बसे इस सुदूर क्षेत्र में इतनी व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ मिली हैं। उन्होंने विशेष रूप से सिविल सर्जन साहिबगंज के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और शिविर का नेतृत्व करने के लिए आभार जताया।
इसके पश्चात सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं टीम के साथ प्लासगाछी पंचायत अंतर्गत तैमूर टोला में भी पहुँचे और वहाँ भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन सिविल सर्जन साहिबगंज की दूरदृष्टि और जनहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है, जो यह सुनिश्चित करने की दिशा में है ।

