ललितपुर

हनुमान जयंती महोत्सव मनाने के लिए समिति की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की एक बैठक समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें इस वर्ष श्रीहनुमान जयंती महोत्सव 2 अप्रैल को मनायें जाने के संबंध में विचार विमर्श हुआ। श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम एवं नवीनता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन की रूप रेखा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए अति शीघ्र एक आम सभा की बैठक भी बुलाने का निर्णय लिया गया, ताकि श्री हनुमान जयंती महोत्सव जन सहभागिता से सुनिश्चित कर कार्यक्रम तय किए जा सकें। इसी क्रम में समिति द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लिए अंशदान लेने व आप सभी के विचार लेने के लिए शहर में 9 फरवरी दिन सोमवार से जनसंपर्क करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि आगामी कार्यक्रम अच्छे व भव्य तरीके  से मनाये जा सके। बैठक में संयोजक पं.जगदीश पाठक, वरिष्ठ अध्यक्ष श्यामकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, धर्मेंद्र चौबे, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, भरत रिछारिया, मुन्नालाल त्यागी आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button