झुंझुनू
हरियाणवी फीचर फ़िल्म बिजली की शूटिंग हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। सोमिका फ़िल्मस के बैनर तले बनाई जा रही हरियाणवी फीचर फ़िल्म बिजली की शूटिंग की गई है। फिल्म के निर्माता सोमेश खिंची ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित फ़िल्म का भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा क्लेप दिखाकर शुभारंभ किया।यह फिल्म आनन्द मार्ग पत्रिका के सम्पादक आनन्द प्रकाश आर्टिस्ट के हरियाणवी उपन्यास बिजली पर आधारित है। फ़िल्म के गीत संवाद एवं पटकथा लेखन व निर्देशन भी इन्ही ने किया है। फ़िल्म में संगीत बंटी परमार का है। गीतों को पूजा राउत, बंटी परमार व हिमाचल ने स्वर दिया है। सोनू पोद्दार व रूपेश सहायक निर्देशक, सतनाम और विक्की मेकअप व हेयर आर्टिस्ट रहे। फ़िल्म की कहानी, स्थान और पात्रों के नाम काल्पनिक हैं परन्तु शूटिंग के समय ही गरवा गांव में इनका लोगों की जु़बान पर आ जाना और लोगों के बीच चर्चित हो जाना इस बात को दर्शाता है कि लीक से हटकर बनाई गई इस फ़िल्म में सभी कलाकारों की मेहनत बड़े फ़िल्मी पर्दे पर धमाल मचाएगी। इस फ़िल्म को अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा।फ़िल्म में मुख्य भूमिका देवांश और हीना चौधरी ने निभाई है जो बिरजू और शिवानी का रोल निभाया है।फ़िल्म का हरेक पात्र अपनी एक अलग कहानी के साथ सामने आता है, जो पर्दे पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफ़ल रहेगा। फ़िल्म में बॉलीवुड,पंजाबी व हरियाणवी सीरियल और सिनेमा में दस्तक देकर अपनी पहचान बना चुके कई चर्चित चेहरों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया है। हीना चौधरी व देवांश के अलावा हिमाांशु वर्णयम,आशा, विजय विभोर,विशाल,श्रवण कुमार, अमिताभ पारीक,सोनू पोद्दार, रोहतास गुरी,राजेश, सुनीता भुक्कल, पूजा राउत,जीतू,विकास अग्रवाल, सुनीता आनन्द, मोनिका सोमेश, जितेन्द्र सभ्रवाल,सर्वेश,रुपेश, राहुल परमार आदि ने अभिनय किया है। फिल्म की शूटिंग समापन पर गरवा सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान व ग्रामीणों ने यूनिट को सहर्ष विदा किया। निर्देशक आनन्द प्रकाश आर्टिस्ट व सोमेश खिंची ने सभी का आभार व्यक्त किया।



