झुंझुनू
सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने किया पौंख सीएचसी का औचक निरीक्षण
7 दिन में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार के टेंडर होंगे निरस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी छोटेलाल गुर्जर ने शनिवार दोपहर 1:40 बजे पौंख सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल का आधे से ज्यादा स्टाफ ड्रेस कोड में नहीं मिलने और अस्पताल में गंदगी देख गुर्जर ने नाराजगी जताई। अस्पताल के शौचालय बदबू मार रहे हैं। सीएमएचओ ने स्टाफ को ड्रेस कोड और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया। 7 दिन में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ठेकेदार के टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्टाफ की बैठक लेकर लताड़ते हुए कहा कि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो खेतड़ी वाली हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को पचलंगी डेपुटेशन पर लगा रखा है। ग्रामीणों ने सीएमएचओ से नर्सिंग स्टाफ का डेपुटेशन रद्द कर स्टाफ बढ़ाने की मांग की। उन्होंने अस्पताल स्टाफ की बैठक लेकर वायरल और मौसमी बीमारियों में मरीजों को फ्री जांच योजना और दवाईयों का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए निर्देशित किया।




