बरेली
लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, महिला ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
महिला ने आडियो रिकॉर्ड किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : आंवला , उर्मिला देवी पत्नी स्व. नेकपाल ग्राम मदपुरी पो. दिगोई थाना आंवला जिला बरेली की हूं। महोदय ग्राम में चकबन्दी के सम्बन्ध में हल्का लेखपाल चकबन्दी अवधेश कुमार सिंह पुत्र ना मालूम ने मुझे मेरी जमीन पूरी करने के बदले में 1,00,000 रू0 मांगे महोदय मैने अपनी पायल व वकरी बेचकर लेखपाल साहब को नकद 40,000 (चालीस हजार रूपयें) दे दिये तथा हाथ जोड़ लिये लेकिन लेखपाल साहब नहीं माने उन्होनें मुझे फोन का अपने एक परिचित के यहा बुलाकर मुझसे बाकी बचे हुये 60,000रू0 मांगे मैने जब मना किया तो उन्होनें मेरे बेटे के सामने मुझे धुवेलिया कहकर जाति सूचक गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी तथा मेरे बेटे का गलामान पकड़कर हाथापाई की मैने जब अपने बेटे को बचाना चाहा तो लेखपाल साहब अवधेश कुमार सिंह ने मेरे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे कपड़े फट गये मैं फटे हुये कपड़ो से रोती हुई अपने घर गयी लेखपाल साहब कह रहे थे कि मैं समाजवादी पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव का रिश्तेदार हूं तथा मेरे मामा ए०डी०एम है तू मेरा क्या कर लेंगी महोदय लेखपाल साहब द्वारा दी गयी गालियो की ऑडियों रिकार्डिंग वहा पर पहले से बैठे एक व्यक्ति ने कर ली तथा बाद में मुझे दे दी। महोदय अगर मेरी मृत्यु किसी कारण से होती है तो उसके सीधे-सीधे जिम्मेदार लेखपाल अवधेश कुमार सिंह होंगे ।



