अमरोहा

अमरोहा की नाबालिग को मुंबई ले जाकर यौन शोषण

5 लाख की रंगदारी मांगी, महिला और साथी के खिलाफ FIR के आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान के 14 वर्षीय बेटे को एक महिला और उसके साथी ने बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का मामला प्रकाश में आया हैअमरोहा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान के 14 वर्षीय बेटे को एक महिला और उसके साथी ने बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।बागपत की रहने वाली महिला कुछ समय पहले आदिल नाम के व्यक्ति से शादी करके आई थी। उसने अपने साथी इस्तेकार के साथ मिलकर पहले आदिल और उसके परिवार को एक मुकदमे में फंसाया और फिर पैसे लेकर मामला रफा-दफा कर दिया।31 जून को महिला किसान के नाबालिग बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथी इस्तेकार के साथ मुंबई ले गई। वहां महिला ने किशोर का यौन शोषण किया। किसान को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मुंबई पहुंचा और अपने बेटे को वापस ले आया।इसके बाद महिला ने खुद को दो माह की गर्भवती बताते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी।पीड़ित किसान ने सैदनगली थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सैदनगली थाना पुलिस को महिला और उसके साथी इस्तेकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button