झुंझुनू

डाडा फतेहपुरा में सांसद ओला का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला का मीणा सेवा संस्थान झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज घुमरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। शुशील मीणा ने बताया कि सांसद ओला का ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर साफा बंधवाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने सांसद को अवगत करवाया कि खेतड़ी से हरियाणा तक जाने वाली सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसमें जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी भरा होने से आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस सड़क का नवनिर्माण करवाया जाए।कार्यक्रम में माताजी मंदिर कमेटी ने समाजसेवी मनोज घुमरिया का भी माला पहनाकर साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण जगमाल मनोज यादव रवि बबेरवाल विक्रम प्रवीन जांगिड़ रमेश मेघवाल रमेश सैनी नवल चौधरी महेश सेन शीशराम यादव राजू प्रधान संदीप कैप्टन सुमर सिंह विकास पेंटर राजेंद्र सुरेंद्र सैनी बालवीर हरिराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button