खैरथल
जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी कार्य के चलते रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल–पड़ीसल एवं पड़ीसल–अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटकों पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
जानकारी के अनुसार खैरथल–पड़ीसल के बीच समपार फाटक संख्या 95 तथा पड़ीसल–अलवर के बीच फाटक संख्या 106 पर कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 09635, जयपुर–रेवाड़ी स्पेशल (10 अप्रैल 2026) जयपुर से अलवर तक ही संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी–जयपुर स्पेशल (10 अप्रैल 2026) रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
आरयूबी कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है—
14322 भुज–बरेली (09 मई 2026) फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।
26481 जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत (10 अप्रैल 2026) जयपुर–रींगस–रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।
14661 बाड़मेर–जम्मूतवी (10 अप्रैल 2026) डेगाना–रतनगढ़–लोहारू–रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।
14662 जम्मूतवी–बाड़मेर (09 अप्रैल 2026) रेवाड़ी–लोहारू–रतनगढ़–डेगाना मार्ग से संचालित होगी।
14321 बरेली–भुज (10 मई 2026) रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा मार्ग से चलेगी।
19566 देहरादून–ओखा (10 मई 2026) रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।
20937 पोरबंदर–दिल्ली सराय (09 मई 2026) फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।
20482 दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत (10 मई 2026) रेवाड़ी–रींगस–जयपुर मार्ग से संचालित होगी।
12916 दिल्ली–साबरमती (10 मई 2026) रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा मार्ग से चलेगी।
15013 जैसलमेर–काठगोदाम (10 मई 2026) जोधपुर–डेगाना–रतनगढ़–लोहारू–रे वाड़ी मार्ग से संचालित होगी।
20990 चंडीगढ़–उदयपुर सिटी (10 मई 2026) रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा मार्ग से चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके!


