बरेली

अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने नगर में कराए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर के मोहल्ला ऊंचा,मेन रोड, मिर्धान, परा सांई बाबा मंदिर, मोहल्ला परा जाटवान सहित कई वार्डो में पहुंचकर साफ सफाई का निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों से प्रतिदिन पूरी जिम्मेदारी के साथ साफ सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जो सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले अधिशाषी अधिकारी पुनीत कुमार ने नाराजगी जहर की तथा साफ सफाई किए जाने को लेकर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए ।वहीं  लापरवाही बरत रहे सफाई कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने एवं मोहल्ले में गंदगी पाई जाने पर सफाई नायकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरजीत सिंह को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला, प्रदीप एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button