अमरोहा

प्रेमी संग पकड़े जाने पर युवती ने किया सुसाइड

अमरोहा में जहर खा कर दी जान, परिजनों ने की थी पिटाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के देहात थाना क्षेत्र में एक अध्यापक 18 वर्षीय बेटी ने जहर खाकर जान दे दी l युवती को एक दिन पहले गांव में ही प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था l घटना के बाद परिजनों ने युवती की पिटाई की थी l इससे आहत होकर युवती ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत की पुष्टि हुई है l सीओ अवधभान भदोरिया के अनुसार, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए युवती की स्लाइड को सुरक्षित रखा गया है l परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करेगी l पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है l ग्रामीणों के मुताबिक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था l बृहस्पतिवार को दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था l इसके बाद शुक्रवार शाम को युवती की मौत हो गई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button