बिजनौर

डिफाल्टर अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक/डीडीसी अंशिका दीक्षित ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ-साथ उसका जवाब तलब भी किया जाएगा। उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल का अवलोकन कर विभागीय शिकायतों को संबंधित अधिकारी को अग्रसारित कर उन्हें सूचित भी करें तथा चकबंदी विभाग से असंबंधित शिकायत को रेडक्रॉस निशान पर क्लिक कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें ताकि उक्त शिकायत विभागीय पोर्टल से निस्तारित हो सके। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सही तरीके से निस्तारित करने के लिए, पहले जनसुनवाई पोर्टल पर लॉग इन करें, शिकायत की स्थिति जांचें, और यदि निस्तारण से संतुष्ट नहीं हैं, तो पुन: कार्यवाही का अनुरोध करें या फीडबैक दें। यदि निस्तारण सही ढंग से नहीं हुआ है, तो आप पोर्टल पर पुन: अनुस्मारक सकते हैं या अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव दे सकते हैं, जिसके बाद अधिकारी मामले की फिर से जांच करेंगे।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के क्रम में अपर जिला अधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहीं थी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले, जनसुनवाई पोर्टल पर जाएँ और अपनी शिकायत पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। पोर्टल पर “शिकायत की स्थिति” या “कार्यवाही का विवरण” विकल्प पर क्लिक करें ताकि यह पता चल सके कि शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। यदि नियत समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है या आपको लगता है कि निस्तारण अधूरा है, तो आप अनुस्मारक भेज सकते हैं।
यदि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है, लेकिन आपको संतुष्टि नहीं है, तो “आपकी प्रतिक्रिया” विकल्प में फीडबैक दें और अपनी संतुष्टि या असंतुष्टि व्यक्त कर शिकायत को निस्तारित करें। इस अवसर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास त्यागी द्वारा चकबंदी अधिकारियों, कानूनगो एवं लेखपालों को पीपीटी के माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए नियम अनुसार की जाने वाली जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर एसओसी चकबंदी संजय कुमार शर्मा, सीओ, एसीओ, कानूनगों, लेखपाल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button