अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता में अमेठी आगे
6 जिलों की टीमों में अमेठी 26 अंक के साथ शीर्ष पर

अंबेडकरनगर दूसरे स्थान पर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में लखनऊ जोन की दो दिवसीय 12वीं अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को शुरू हुआ।पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता के पहले दिन सभी टीमों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शपथ ली और रंगीन गुब्बारों को आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
छह जनपदों – अंबेडकरनगर, सीतापुर, सुलतानपुर, खीरी, हरदोई और अमेठी की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम प्रतिस्पर्धा में अमेठी की टीम 26 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। अंबेडकरनगर 16 अंकों के साथ दूसरे और सुलतानपुर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।एकल प्रतिस्पर्धा में अमेठी के आरक्षी प्रमोद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। अंबेडकरनगर के आरक्षी आकाश यादव दूसरे और अमेठी के आरक्षी ओम जी त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

