जिलाधिकारी ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों सहित ईवीएम सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।
तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से धीर सिंह, बसपा मोहम्मद सिद्दीक, कांग्रेस से अनिल त्यागी तथा सपा से अखलाक उर्फ पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।



