अमरोहा

अमरोहा में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने पर महिला ने खेत में बुलाकर लोहे की फुकनी से किया हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के थाना देहात क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा किया। गांव रामहट की रहने वाली मुन्नी देवी ने हरपाल सिंह की हत्या की। हरपाल सिंह की लाश रविवार को गन्ने के खेत में मिली। वह 24 घंटे से लापता था।

पुलिस ने आरोपी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया
जांच में पता चला कि मुन्नी देवी और हरपाल के बीच कई सालों से अवैध संबंध थे। हरपाल ने धोखे से मुन्नी देवी के कई अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। हरपाल इन वीडियो के जरिए मुन्नी देवी को ब्लैकमेल करता था। परेशान होकर मुन्नी देवी ने एक दिन हरपाल को खेत पर बुलाया। वहां उसने लोहे की फुकनी से हरपाल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई फुकनी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button