अमरोहा

शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ शशक्तिकरण एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत हसनपुर क्षेत्र के ग्राम हाकमपुर में श्याम सिंह के आवास पर शक्ति केंद्र गंगवार के कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व प्रथम अमर शहीद राजगुरु को उनके जन्म दिन और माननीय अरुण जेटली जी को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर नमन किया गया।उपस्थित विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार में देश और प्रदेश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूत पूर्व तरक्की की है। विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ा है। आज भारत का कंपटीशन पाकिस्तान जैसे देशों से न होकर सीधे अमेरिका जैसे विकसित देशों से है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक समरसता और एकता के लिए काम कर रहे हैं। जबकि कुछ दल निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए समाज को पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक्के बीच बांटने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ शशक्तिकरण एवं मतदाता पुनरीक्षण के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खड़गवंशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर मोनू अग्रवाल, कलुआ खड़गवंशी, पिंकू त्यागी, सतपाल सिंह, अनिल सैनी, श्याम सिंह, महराज अली, पप्पू, राजकुमार, प्रेमराज सैनी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button