अमरोहा
साइबर क्राइम से बचाव को लेकर एसपी की पाठशाला
अमरोहा में स्कूली बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस साइबर अपराध को रोकने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है। सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद बछरायूं थाना क्षेत्र के ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके समझाए।
एसपी ने बताया कि भारत में डिजिटल अरेस्ट का कोई कानून नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेम में पैसा न लगाने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि डबल पैसे कमाने के लालच में न आएं।छात्रों को सुरक्षा टिप्स देते हुए कहा कि अपना पासवर्ड, ईमेल और
ओटीपी किसी से शेयर न करें। एसपी ने महिला हेल्पलाइन और इमरजेंसी नंबर की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी किया गया।



