Uncategorized

भामाशाहों ने किया सरकारी स्कूल में योगदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। राउप्रावि. ढ़ाणी काजलान रेल्वे स्टेशन ठीकरिया में लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाध्यापक झाबर सिंह बिजारणियां ने बताया कि समारोह के अतिथि सांसद सीकर अमराराम, खण्डेला विधायक सुभाष मील, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला, जिला परिषद् सदस्य सदस्य उर्मिला धायल, हरिश काजला सहित अन्य थे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा व टीन शैड का निर्माण ऐरा टाइल्स कम्पनी ठीकरिया, बाल गोपाल पुस्तकालय का निर्माण केसरमल काजला ने अपने दिवगंत पुत्र गोपाल की स्मृति में बनाया, दिवगंत तीजा देवी की स्मृति में राष्ट्रीय पोषाहार घर रसोई टीन शैड जगदीश प्रसाद काजला द्वारा, मां सरस्वती पूजा स्थल का निर्माण राजू बराला, स्कूल का मेन गेट दिवंगत घीसाराम बाजिया की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा लगाया। प्रवेश द्वार दिवगंत रामेश्वर लाल पावण्डा की स्मृति में सुरेश पावण्डा द्वारा बनाया गया। मंच पर बैठने के लिए पांच कुर्सी बनवारी लाल काजला द्वारा भेंट की गई। दिवगंत हरदेवराम काजला के पुत्रों द्वारा 51 हजार रूपये, हीरालाल धायल ने विद्यालय में पांच पंखे भेंट किये। अतिथियों ने सभी भामाशाहों को धन्यवाद देकर कहा कि इस तरीके से अगर भामाशाह सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूकता दिखाते रहे तो बच्चों को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर लक्ष्मणराम काजला, दिनेश सुण्डा, गणेश काजला, पन्नाराम काजला, मोतीराम बाजिया, रोहिताश वर्मा, दिलसुख काजला, बनवारी काजला, केसाराम धायल सहित सैंकड़ों ग्रामीण व भामाशाह, महिलाएं मौजूद रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button