बरेली

चर्च के बाहर कूड़ा कचरा डालने को लेकर मसीही समाज में नाराजगी                                    

नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली शहर  में स्थित संत अल्फोंसस कैथोलिक चर्च के बाहर कूड़ा-कचरा फेंके जाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। और मसीहों की आस्था आहात हो रही हैं ।चर्च के किनारे खुले में कूड़ा फेंकने के कारण चर्च के बाहर गंदगी, बदबू व बीमारियां फैलने की स्थिति बन रही है जिससे बच्चों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने का खतरा मंडरा रहा है ।
चर्च के फादर व स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि चर्च के मुख्य द्वार के पास जमा कूड़े से लगातार बदबू आती है और मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इससे बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति बेहद चिंतित बनी है।
दिनांक 20/11/25 को राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन के जिलाध्यक्ष तरूण जोजफ , जिला महासचिव एडवोकेट हर्ष मसीह ने गंभीरता को समझा और नगर निगम  अधिकारी  संजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button