ललितपुर
दस दिवसीय रामायण अभिरुचि कार्यशाला ग्राम रोंड़ा में ।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर । अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या संस्कृति विभाग एवं संस्कार भारती ललितपुर द्वारा दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद अभिरुचि कार्यशाला ग्राम रोंड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक आयोजित होगी । कार्यशाला समन्वयक एवं संस्कार भारती प्रांतीय मंचीय सह संयोजक संजय तिवारी राष्ट्रवादी ने बताया कि प्रदेश के समस्त 75 जिलों में कार्यशालाओं के माध्यम से बालक बालिकाओं में भारतीय सनातन संस्कृति एवं रामलीला के प्रति रुचि जागृत किया जाना प्रमुख उद्देश्य है । प्रथम दिवस उदघाटन सत्र में संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे और संस्कार भारती ललितपुर इकाई अध्यक्ष बृजमोहन संज्ञा अध्यक्षता करेंगे ।
मुख्य प्रशिक्षक शिवशंकर एवं सहायक बृजेंद्र एवं दीपक राजा होंगे ।