बरेली
जिलाधिकारी ने खाद तथा रसद विभाग में प्रचलित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद में खाद तथा रसद विभाग में प्रचलित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद जिन तहसीलों में अन्नपूर्णा माडल शाप बनाने हेतु भूमि का चिन्हांकन नहीं हो पाया है। वहां शीघ्र भूमि का चिन्हांकन कर कार्य प्रारम्भ कराए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन तहसीलों में राशन वितरण की दुकाने कम हैं उन्हें बढ़ाया जाए और ऐसे स्थान पर दुकानों का चिन्हांकन किया जाए जहां ट्रक जा सके। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन दुकानों का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्हें जनप्रतिनिधियों के हाथों से उद्घाटन कराकर प्रारम्भ कराया जाए और जो भी दुकानें रिक्त हैं उसे कोटेदारों को आवंटित कर दी जाएं। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सप्ताह में तीन बार गौशालाओं व सीएचसी का निरिक्षण अवश्य करें और सभी लोग टीम वर्क के साथ कार्य करें तथा जो अधिकारी जिस क्षेत्र का निरीक्षण उसकी आख्या बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत की जाए। बैठक में जिलाधिकारी निर्देश दिए कि समस्त कोटेदारों को निर्देशित किया जाए कि वह समय से राशन की दुकानों खोलें और राशन में घटतौली ना की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (वि रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



