अमरोहा

अमरोहा में ग्राम प्रहरियों को मिला सम्मान

एसपी ने 120 ग्राम प्रहरियों को दिए साइकिल, टॉर्च और छाते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा : पुलिस लाइन में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले के 120 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें साइकिल, टॉर्च और छाते वितरित किए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे गांवों में होने वाली छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाते हैं। इससे किसी भी मामले को बड़ा रूप लेने से रोका जा सकता है।कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्राम प्रहरियों ने एसपी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांवों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। एसपी ने आश्वासन दिया कि शेष ग्राम प्रहरियों को भी जल्द ही ये सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button