ललितपुर

बण्डई नदी और जाखलौन तालाब का होगा पुनरोद्धार

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशानुसार तैयार होगी कार्ययोजना   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न
ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के पत्र के सन्दर्भ में अवगत कराया कि जनपद में नदी पुनरोद्धार हेतु मडावरा ब्लॉक में 9 किमी लम्बी बंडई नदी एवं वाटर बॉडी पुनरोद्धार हेतु जाखलौन ब्लॉक में जाखलौन तालाब का चयन कर लिया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी कार्यदायी विभाग जल्द नदी व तालाब का भौतिक सत्यापन कर कार्ययोजना तैयार करेंगे। बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी क्रम में नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु जनपद के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को जागरूक किये जाने के लिए विस्तृत चर्चा, गंगा शपथ, गंगा कथा, नदी प्रेरक का चयन, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा शैक्षणिक भ्रमण इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला गंगा समिति एवं बुंदेलखंड सेवा संस्थान द्वारा जल चौपालों का आयोजन भी किया जायेगा। गंगा सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन 30 अगस्त तक भेजे जाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीएफओ गौतम सिंह, आईएफएस आकांक्षा जैन, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भूपेश सुहेरा, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड से अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय सचान, अधिशासी अभियंता जल निगम संजीव मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी गंगा समिति केतन दुबे उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button