अमरोहा
GST अधिकारी और वकील पर सीबीआई का एक्शन
CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कोर्ट ने जमानत याचिका भी खारिज की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीबीआई ने केंद्रीय कर विभाग के अधीक्षक और जीएसटी अधिवक्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दोनों पर रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।मामला अमरोहा का है, जहां कारोबारी गौरव सिरोही की शिकायत पर सीबीआई गाजियाबाद यूनिट ने 9 जून 2025 को कार्रवाई की थी। केंद्रीय कर कार्यालय ने कारोबारी को चार लाख रुपए के कर का नोटिस जारी किया था।कर अधीक्षक निशान सिंह माली ने नोटिस खत्म करने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जीएसटी अधिवक्ता अमित खंडेलवाल भी इस मामले में शामिल हो गए। दोनों ने कारोबारी से सौदेबाजी की।परेशान कारोबारी ने सीबीआई से संपर्क किया। सीबीआई ने एक योजना बनाई। कारोबारी पैसे लेकर केंद्रीय कर कार्यालय पहुंचे। उनके पीछे सीबीआई की टीम थी। निशान सिंह माली और अमित खंडेलवाल एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए थे।


