मुरादाबाद

नेशनल प्रेस टाइम्स की खबर का असर रुपए की हेराफेरी में फंसी खंड शिक्षा अधिकारी को किया गया निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। नगर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी पर गंभीर आरोप लगे थे। जानकारी मिली थी कि समग्र
शिक्षा अभियान के अंतर्गत जागरुकता लाने हेतु मार्च 2025 में प्रदेश सरकार द्वारा दो अलग अलग कार्यक्रम कराने के लिए बजट जारी किया गया था। जिसमें एक का नाम हमारा आंगन हमारे बच्चे और दूसरे कार्यक्रम का नाम विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की गोष्ठी दिया गया था और कार्यक्रमों के लिए अलग अलग धनराशि आवंटित की गई थी एक के लिए 38750 और दूसरे के लिए 41000 रुपए ये दो कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक में करने थे। परंतु उन्होंने भ्रष्टाचार के तहत 20 मार्च 2025 को बहुत ही चतुराई से दो कार्यक्रम एक साथ कर दिए और एक की धनराशि गबन कर ली थी। जब इस बात की शिकायत जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज सिंह से की गई तब उन्होंने जांच सीडीओ मुरादाबाद को सौंप दी थी जहां जांच करने पर पता चला था कि वास्तव में वंदना सैनी ने रुपए में हेराफेरी करके दोनों कार्यक्रम एक कर दिए थे रिपोर्ट आने पर पर जिलाधिकारी मुरादाबाद ने बी एस ए मुरादाबाद को निर्देश दिया था कि वंदना सैनी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाये परन्तु बी एस ए मुरादाबाद ने अपना पल्ला झाड़ते हुए शासन में डायरेक्टर को कार्यवाही करने के लिए संस्तुति कर भेज दी थी जानकारी यह भी मिली थी कि वंदना सैनी की शिकायत काफी बार हो चुकी थी परंतु वह हर बार बच जाती थी वंदना सैनी इससे पहले ऐटा जिला में तैनात थी वहां भी इनके कारनामे चर्चा में थे और वहां भी जिलाधिकारी द्वारा इन पर कार्यवाही की गई थी बाहराल अब खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी पर मुरादाबाद प्रकरण में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई थी परंतु कल जब शासन द्वारा उन्हें निलंबित करने का लिखित आदेश आया बावजूद इसके वो अपनी सीट पर बैठी दिखाई दी। अब देखना यह है कि वह कब तक अपनी सीट छोड़ती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button