Uncategorized
लोनी में सफाई कर्मचारियों से मारपीट,
जातिसूचक शब्दों का आरोप, पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी : बॉर्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका लोनी में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी प्रवीण पुत्र विजय निवासी भगौट, जनपद बागपत ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त अकुंर बिहार लोनी को सौपी गयी है।
प्रवीण का कहना है कि 26 अगस्त को वह सेवा धाम चौकी स्थित गड्ढा कॉलोनी टीला गांव में नगर पालिका का ट्रैक्टर लेकर कूड़ा भरने पहुँचे थे। इस दौरान मोनू शर्मा के बेटो ने उनसे मोनू धाम के पास कूड़ा उठाने की बात कही। जब उन्होंने अन्य कूड़ा उठाने के बाद सफाई करने की बात कही तो मोनू शर्मा का बेटा मोहित और छोटे बेटे ने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।
कर्मचारियों ने घटना की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों और पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में ट्रैक्टर पर तैनात चारों सफाई कर्मचारियों ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सेवा धाम चौकी पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसीपी अंकुर विहार को सौंप दी है। शिकायतकर्ता ने मोनू शर्मा, उसके पुत्र हिमांशु शर्मा और छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


