बेतुल

बैतूल पीपी मोड पर बनने वाला चिकित्सा महाविद्यालय सौगात नहीं छलावा:त्रिपाठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले में मेडिकल कॉलेज का पीपी मोड पर स्थापना का अनुबंध आरकेडीएफ के द्वारा किया गया है। पीपी मोड में बनने वाले इस चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना बैतूल जिले के नागरिकों, आदिवासियों, हरिजनों, मुस्लिमों, क्रिश्चियन,सिख आदि जन समुदाय के नागरिकों के साथ छलावा और एक भद्दा मजाक है। अन्य जिलों में ये शासकीय रहेंगे और जबकि बैतूल जिले में पीपी मोड में रहेंगे। जब पीपी मोड में यह चिकित्सा महाविद्यालय काम करना प्रारंभ करेगा तब जिले के नागरिकों का आर्थिक शोषण होना ही है साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में अभी मिलने वाली सुविधाओं पर भी नागरिकों को भुगतान करना पड़ेगा जिसका लाभ चिकित्सा उद्योग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित आरकेडीएफ के संचालकों को प्राप्त होना ही है। इन सबके बावजूद शहर से लगी हुई लगभग पच्चीस एकड़ बेशकीमती जमीन भी शासन द्वारा इन उद्योगपतियों को कौडिय़ों के भाव बहुत कम दर पर देकर उन्हें उपकृत भी किया जाएगा।अन्य जिलों में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना शासन स्तर पर की जा रही है तब बैतूल में पीपी मोड पर बनना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। आज जिले के निवासी और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मप्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं एवं बैतूल के सांसद दुर्गा दास उईके केंद्रीय मंत्री हैं व बैतूल का और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। तब ऐसी हस्तियों के होते हुए भी जिले की और आसपास के जिले की जनता को शासन द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात क्यों नहीं दी जा सकती है। जबकि अन्य जिलों में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शासन स्तर पर स्थापित और संचालित किए जा रहे हैं। बैतूल जिला आदिवासी बहुल जिला है जहां गरीब आदिवासी जनजाति बड़ी संख्या में निवास करती है। वहीं यदि जिले को अति पिछड़ा जिला कहा जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी और ऐसे हालात में प्रायवेट और अर्ध शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सुविधाओं का लाभ गरीब जनता को प्राप्त नहीं हो पाएगा और भारी भरकम राशि का भुगतान कर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकने की उसकी हैसियत नहीं है। बैतूल जिले की आम जनता का जिला भाजपा,जिला कांग्रेस कमेटी,जयस, बसपा, समाजवादी पार्टी और प्रदेश भाजपा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और बैतूल जिले के वरिष्ठ नागरिकों, नेताओं, पत्रकारों चिकित्सकों और जन सामान्य नागरिकों से आम जनता से अपील है कि बैतूल में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए इस जन हितैषी मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं। जिससे जिले के साथ ही अन्य जिले के नागरिकों को भी लाभ होगा और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बनने से नि: शुल्क चिकित्सा सुविधाओं से जनता को अभूतपूर्व लाभ प्राप्त होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button