रामपुर शाहबाद
चकरपुर पंचायत भवन पर लटके ताले, फार्मर रजिस्ट्री को भटक रहे किसान
ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से चल रहा है आंख मिचौली का खेल ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के चकरपुर कदीम गांव के पंचायत घर पर ताले लटके होने के चलते ग्रामवासी परेशान है। खंड विकास अधिकारी शाहाबाद से लिखित शिकायत होने के बाद भी पंचायत सहायक की जगह उसका पिता कार्य कर रहा है और लोगों से अवैध वसूली करता है पंचायत घर में बैठता नहीं है एक आधा घंटे को कभी आ जाता है कभी नहीं आता है कोई काम के लिए जाता है तो उसे पैसों की मांग करता है कोई कहता है कि भाई काम क्यों नहीं करोगे तो कहता है जो कर मिले तो कर लेना मैं काम इसी प्रकार से काम करूंगा धौंस ब रोब के साथ काम करता है। इस बारे में सचिव कृष्ण कुमार से बात करी गई उन्होंने बताया खंड विकास अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है मौखिक रूप से लिखकर अभी कोई भी आदेश जारी नहीं किए हैं। आज बंद पड़े पंचायत घर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है पंचायत सहायक क्यों नहीं बैठा है। ये टालम टोल भरा जबाव मिला । लेकिन सचिव से बात की गई तो सचिव कृष्ण कुमार का कहना था । कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत की सर्वे कर रहे है। सचिव सें ग्राम पंचायत के सर्वे के बारे में जानाकारी जुटाने की कोशिश की गई तो सचिव कृष्ण कुमार ने अपना फोन काट दिया थोड़ी देर बाद जानकारी देने को कहा लेकिन बाद में सचिव कृष्ण कुमार का फोन रिसीव नहीं हुआ जब की पंचायत सहायक का यह नौकरी नहीं है पंचायत सहायक अपने घर की चौपाल समझते है। और क्यों न समझे जब पंचायत सहायक पर ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार मेहरबान है। तो पंचायत भवन जाओ या मत जाओ। जब कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार मे जनता समस्या पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ।लेकिन फीर भी उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर के ब्लाक शाहाबाद की ग्राम पंचायत चकरपुर कदीम के ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायक उत्तर प्रदेश सरकार के मनसूबे पर पानी फेर रहे है। अब देखना यह होगा ऐसे मानसिकता वाले लोगों पर कोई कार्रवाई की जाती है। या फिर ऐसे ही राम भरोसे चलेगा पंचायत भवन ।

