ललितपुर

त्यौहारों में बंद अण्डा, मांस, मछली का व्यापार रखा जाये बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। दशलक्षण महापूर्व, श्रीगणेश चतुर्थी और डोल ग्यारस (जलबिहार) महोत्सव के साथ-साथ अनन्त चर्तुदशी के दिन श्रीगणेश विसर्जन को लेकर पडऩे वाले सभी पवित्र दिनों में अण्डे, मांस, मछली इत्यादि के व्यापार को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुये वार्ड संख्या 18 के पार्षद आलोक कुमार जैन मयूर ने एक पत्र जिलाधिकारी अमनदीप डुली को सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 7 सितम्बर तक जैन धर्म एवं सनातन धर्म के त्यौहारों-पर्वों पर जिले में अण्डे, मांस, मछली का व्यापार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पर्यूषण पत्र अहिंसा का प्रतीक है। इसलिए इस व्यापार को उक्त तिथियों तक बंद रखा जाना आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button