हापुड़

पत्नी पर पति को गोली मारकर हत्या करने का आरोप..

बंद कमरे में पति को लगी गोली, हुई मौत..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

एसपी हापुड के आदेश पर घटना के दस दिन बाद हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज …
पुलिस पूछताछ के नाम पर आरोपी पत्नी को थाने से छोड़ने का थाना प्रभारी पर लगा आरोप…
निकाह के महज तीन महीने में ही पत्नी पर पति की हत्या करने का लगा आरोप…
आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी ना होने से ग्रामीणों ने न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च …

हापुड़ (यूपी) –  यूपी के जनपद हापुड़ से पत्नी पर आरोप लगा है कि मात्र तीन महीने की शादी के बाद ही पत्नी ने पति को गोली मारकर हत्या कर दी । और घटना के दस दिन बाद मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ जिसके बाद से पत्नी और उसके परिजन अपना फोन बंद कर फरार हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी की जांच में जुट गई है ।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय आरिस अली का निकाह 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर के स्योहारा निवासी युवती राहिमा के साथ हुआ था।

आरिश की मां फ़लकनाज का आरोप है कि ,मेरे इकलौते बेटे आरिश का निकाह राहिमा से हुआ था लेकिन राहिमा इस निकाह से खुश नहीं दिखाई दे रही थी और मेरे इकलौते बेटे सहित मुझसे और मेरी बेटी से झगड़ा करती रहती थी । रिश्तेदारों और गांव वालों के समझाने पर तलाक और हिस्सा मांगती रहती थी । सात अगस्त की देर रात लगभग 12.50 पर आरिश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद मैं अपनी बेटी के साथ आरिश का दरवाजा खुलवाने के लिए शोर मचाने लगी और पड़ोसियों को भी बुलाया ,जिसके बाद राहिमा ने कमरे के दरवाजा खोला तो कमरे में आरिश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और पिस्टल ड्रेसिंग टेबल पर पड़ी थी जिसके बाद जल्दी से पड़ोसी उसे मेरठ ले गए ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मेरे इकलौते बेटे की हत्या बहू राहिमा ने ही करी है । इस मामले में मैने तीन बार बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी लेकिन मेरे बेटे की हत्या का मुकदमा नहीं लिखा गया उसके बाद एस पी साहब से शिकायत की तब हमारा मुकदमा 18 अगस्त को लिखा गया लेकिन इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने बहू से पूछताछ करके उसे छोड़ दिया ।मेरे इकलौते बेटे की हत्या करने वाली बहू के खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है ।

पूर्व ग्राम प्रधान और पड़ोसी अरशद ने बताया कि ,  आरिस का निकाह अप्रैल माह में जनपद बिजनौर के गांव स्यौहारा निवासी युवती के साथ हुआ था।  निकाह के बाद से ही आरिश की पत्नी राहिमा आरिश को परेशान और उत्पीड़न करने लगी थी । पड़ोस में रहने के कारण हमें पता लग जाता था । सात – आठ अगस्त की देर रात आरिस के घर से गोली चलने की आवाज आई, कमरे में पहुंचने पर देखा कि वह लहूलुहान पड़ा था । जिसे मेरठ ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । थाना प्रभारी को तीन बार शिकायत देने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ जिसके बाद एस पी साहब से शिकायत करने पर 18 अगस्त को घटना के दस दिन बाद मुकदमा दर्ज हो पाया है लेकिन अभी तक आरिश की हत्या की आरोपी पत्नी राहिमा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है ।

इस मामले में आरिश की हत्या की आरोपी पत्नी राहिमा की गिरफ्तारी न होने से परिजनों सहित ग्रामीण थाना पुलिस के प्रति काफी नाराज़ और आक्रोशित नजर आ रहे हैं । हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने मृतक आरिश के घर पर एकत्र होकर कब्रिस्तान तक कैंडल मार्च निकाला और आरिश की हत्यारोपी पत्नी राहिमा को गिरफ्तार कर मृतक आरिश को न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए पोस्टर भी लेकर जाते दिखे ।

वहीं इस मामले में हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया  कि , घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपों की जांच कराई जा रही है। मृतक की पत्नी से  पूछताछ की गई है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है , जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button