मुरादाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने एक करोड़ नये देव परिवार बनाने का संकल्प लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज युग शक्ति गायत्री चेतना केंद्र आवास विकास पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रभारी मुरादाबाद उप जिला जोन अशोक सिंह शामिल रहे।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अशोक सिंह ने कहा कि परमवंदनीया माताजी एवं अखंडदीप के शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में हमने अपने परिवार को देव परिवार के रूप में विकसित करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के नेतृत्व में पूरे भारत में संकल्प के साथ एक करोड़ नये देव परिवार बनाने का लक्ष्य तय किया है उसी से संबंधित विषयों की तैयारियों को लेकर यह बैठक आहुत की गई है महानगर एवं जिला मुरादाबाद में भी हमे नये देव परिवार बनाने हैं जिसके लिये जिला एवं महानगर महिला संयोजिका का गठन किया गया जिसमें जिला महिला संयोजिका डा. प्रेमवती उपाध्यक्ष महानगर महिला संयोजिका संतोष नारंग को बनाया गया जिला महिला संयोजिका एवं महानगर महिला संयोजिका ही अपनी सहसंयोजिका बनाकर अपनी महिला टोली का विस्तार करेंगी स्वयं के साथ साथ नये देव परिवार में नियमित रूप से निम्न विषयों की जानकारी देना है एवं लागू करना है।
देव स्थापना गृहमंदिर स्थापना करना, वेद स्थापना करना (घरेलू पुस्तकालय) बलि वैश्व महायज्ञ, संस्कार परंपरा,धर्मघट (ज्ञान घंटों की स्थापना) तुलसी रोपण एवं सूर्याधर्य दान एवं घर में तुलसी का चौरा बनाना, घर के बाहर द्वार पर नाम पट्टिका लगाना सभी को विशेष रूप से करना है एवं नए देव परिवार को भी इसमें सम्मिलित करना है ।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रभारी मुरादाबाद उप जोन अशोक सिंह जिला महिला संयोजिका डा.प्रेमवती उपाध्याय,महानगर महिला संयोजिका संतोष नारंग,एल के त्यागी,एस एन मिश्रा, हरीश वर्मा देवेश भारद्वाज,राजीव गुप्ता, हेमंत गुप्ता,नरेंद्र कोहली,
शीला त्यागी,मधु कपूर,स्वाति शर्मा,शीतल राजपूत,पुष्पा बबीता,संतोष सैनी,नीरा अग्रवाल,सविता भटनागर, समृद्धि सिंह,मीना सिंह,अनीता यादव आदि माता गायत्री परिवार के सदस्यगण शामिल रहे।



