रामपुर शाहबाद

सैफनी में भूड़ा मेले की हुई नीलामी तहबाजारी से अधिक पैसा वसूलने पर होगी कार्रवाई, तहसीलदार अमित कुमार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।गुरुवार को निर्धारित तिथि पर भूड़ा मेला नीलामी की प्रक्रिया तहसील सभागार में की गई एसडीएम की अध्यक्षता में नीलामी अधिकारी तहसीलदार अमित कुमार ने नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की,सबसे पहले मेले में लगने वाले साइकिल स्टैंड की नीलामी की गई, पिछले वर्ष यह ठेका 4,61,000 में किया गया था, इस बार इस ठेके की बोली पिछले वर्ष के मुकाबले 1,29,000 अधिक हुई बोली में कुल 6 लोग समल्लित हुए। सबसे अधिक 590000 बोली लगाने वाले मोहम्मद अलीम के नाम साइकिल स्टैंड की बोली छूटी,इसके बाद दंगल की बोली लगाई गई पिछले वर्ष दंगल की बोली 10,25,000 में छुट्टी थी लेकिन इस बार दंगल की बोली लगाने के लिए केवल एक ही आवेदन आया इसलिए दंगल की नीलामी 10 लाख 25000 में आकाश सक्सेना के नाम छोड़ दी गई इसके बाद तहबाजरी की नीलामी की गई तहबाजरी की नीलामी में कुल 6 लोग शामिल हुए पिछले वर्ष तहबाजारी की बोली 43,50,000 में हुई,तहबाजारी की बोली में सैफनी निवासी सलीम अजमेरी तथा प्रमोद शर्मा के बीच कड़ी टक्कर रही अंत में 61 लाख एक हजार में प्रमोद शर्मा की सबसे अधिक बोली पर प्रमोद शर्मा के नाम बोली छोड़ दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button